
वॉशिंगटन डीसी की सड़कों पर दिखे ट्रंप और किम जोंग के हमशक्ल, भारत-अमेरिका के रिश्तों पर दिया ये जवाब
AajTak
ट्रंप के हमशक्ल ने राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण को लेकर कहा, 'आज जो हुआ उसके बाद मैं अमेरिका के साथ-साथ भारत और पूरी दुनिया के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हूं.' उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं? जवाब में उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, भारत हमारा बहुत अच्छा तकनीकी सहयोगी है.'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शपथ ग्रहण के बाद वॉशिंगटन डीसी में जश्न का माहौल है. उनके समर्थक व्हाइट हाउस में अपने नेता की वापसी को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस बीच आजतक से बात की डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के हमशक्ल ने.
ट्रंप और किम जोंग उन के हमशक्ल
उन्होंने ट्रंप को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी और भारत की प्रशंसा की. ट्रंप के हमशक्ल ने राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण को लेकर कहा, 'आज जो हुआ उसके बाद मैं अमेरिका के साथ-साथ भारत और पूरी दुनिया के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हूं.' उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं? जवाब में उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, भारत हमारा बहुत अच्छा तकनीकी सहयोगी है.'
वहीं किम जोंग के हमशक्ल ने कहा, 'वो (ट्रंप) एक बिजनेसमैन हैं और उन्हें पता है कि कैसे काम करना है. मैं और ट्रंप मिलकर अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच डील करवाएंगे. मैं इन्हें अपने हथियार तो नहीं दूंगा लेकिन ये मुझे साउथ कोरिया जरूर देंगे.'
पीएम मोदी ने दी ट्रंप को बधाई
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर दुनिया के नेताओं ने उन्हें शुभकामनांए दीं और बधाई संदेश भेजे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आपके ऐतिहासिक इनागुरेशन डे पर आपको बधाई. मैं हमारे दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. आपको आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









