
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
ABP News
Stock Market Today: पिछले दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए, जबकि केवल सोमवार को ही लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
Stock Market News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक संकट और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए, जबकि केवल सोमवार को ही लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. गुरुवार को जहां कुल मार्केट कैप करीब 452.3 लाख करोड़ रुपये था, वहीं सोमवार को यह घटकर लगभग 441 लाख करोड़ रुपये रह गया.
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex 1353 अंक गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ. Nifty 50 422 अंक टूटकर 24,028.05 पर आ गया. इसके अलावा: BSE Midcap Index करीब 2% तक गिर गया. BSE Smallcap Index लगभग 2.46% नीचे चला गया. गिरावट का असर व्यापक रहा और 875 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए.
इनमें प्रमुख कंपनियां शामिल हैं:

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












