
वैष्णो देवी मंदिर की पुरानी गुफा फिर से खोली गई, दर्शन करने जा सकेंगे श्रद्धालु
AajTak
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थयात्रियों को पुरानी गुफा के माध्यम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई. प्राकृतिक गुफा को सालाना केवल जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान खोला जाता है जब भीड़ कम होती है.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह तक जाने वाली पुरानी और प्राकृतिक गुफा को वार्षिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए फिर से खोल दिया गया है. साल के इस समय में आमतौर पर पूजा करने के बाद गुफा को दोबारा खोल दिया जाता है.
अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की कम संख्या को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है. पुरानी गुफा को रविवार को फिर से खोल दिया गया और तीर्थयात्रियों ने इसके माध्यम से यात्रा की.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थयात्रियों को पुरानी गुफा के माध्यम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि भीड़ की क्षमता को ध्यान में रखते हुए अधिक श्रद्धालु पुरानी गुफा के माध्यम से तीर्थयात्रा करें.
गर्ग ने कहा कि तीर्थयात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुरानी गुफा के माध्यम से दर्शन कराए जाने की व्यवस्था करें. अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक गुफा को सालाना केवल जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान खोला जाता है जब भीड़ कम होती है. उन्होंने बताया कि बाकी महीनों में तीर्थयात्रियों को मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने के लिए नवनिर्मित गुफाओं से गुजरना पड़ता है.
बता दें कि पिछली सा रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए. बीते एक दशक में साल 2023 में रिकॉर्ड 93.50 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ियों पर बने वैष्णो देवी के मंदिर में 93.50 लाख लोगों ने देवी के दर्शन किए. इससे पहले 2013 में सर्वाधिक 93.24 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा था कि बीते 10 सालों में इस बार (2023 में) सर्वाधिक 93.24 लाख तीर्थायात्री वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






