
वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना से मौत का कितना खतरा? ICMR की पहली स्टडी आई सामने
AajTak
वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लेने के बाद कोरोना का शरीर पर असर जानने के लिए एक नई स्टडी की गई है. ये स्टडी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ICMR ने की है. ICMR की ये स्टडी उन लोगों के जीनोम विश्लेषण पर आधारित है जो वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना से संक्रमित हुए हैं.
वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लेने के बाद कोरोना का शरीर पर असर जानने के लिए एक नई स्टडी की गई है. ये स्टडी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने की है. ICMR की ये स्टडी उन लोगों के जीनोम विश्लेषण पर आधारित है जो वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना से संक्रमित हुए हैं. ICMR की ये स्टडी भारत के लोगों पर की गई ऐसी पहली स्टडी है जो वैक्सीनेशन के बाद कोरोना से संक्रमित हुए लोगों पर की गई है. 677 लोगों पर की गई इस स्टडी में ज्यादातर वैक्सीनेटेड लोग डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित पाए गए. भारत के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए कुल 677 लोगों का RT-PCR टेस्ट किया गया था. इनमें से कुल 482 लोग (71%) में कोरोना के लक्षण थे जबकि 29% एसिम्टोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












