
वैक्सीन की किल्लत के बीच बोले गडकरी- ज्यादा कंपनियों को मिले प्रोडक्शन की मंजूरी, केजरीवाल भी कर चुके हैं अपील
AajTak
वैक्सीन की किल्लत के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. नितिन गडकरी का कहना है कि देश में वैक्सीन बनाने के लिए अन्य कंपनियों को भी लाइसेंस मिलने चाहिए, ताकि प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सके.
भारत में जारी वैक्सीन की किल्लत के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. नितिन गडकरी का कहना है कि देश में वैक्सीन बनाने के लिए अन्य कंपनियों को भी लाइसेंस मिलने चाहिए, ताकि प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सके. नितिन गडकरी का ये बयान तब आया है, जब देश के कई हिस्सों में वैक्सीन की कमी है और बीते दिनों ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ऐसा फॉर्मूला सुझा चुके हैं. वैक्सीन को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जब डिमांड बढ़ती है, तो सप्लाई में दिक्कत आती है. ऐसे में वह मंत्री से अपील करेंगे कि वैक्सीन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए अधिक लाइसेंस दिए जाएं. नितिन गडकरी ने दावा किया कि हर राज्य में ऐसी लैब मौजूद हैं, जिनके पास ऐसी क्षमता है. अगर फॉर्मूला दिया जाए तो वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ सकता है और 15 दिनों में ही नतीजे दिख सकते हैं. नितिन गडकरी ने कहा कि अगर हर राज्य में प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ती है, तो सबसे पहले देश में सप्लाई तेज़ होगी और बाद में अगर बनता है तो एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं. #WATCH | If vaccine demand is more than supply it creates problem. Instead of 1, let 10 more companies be given license for vaccine manufacture...Let them supply in country & later if there's surplus, they may export. It can be done in 15-20 days: Union Min Nitin Gadkari (18.05) pic.twitter.com/gVOqMuVRNr
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










