
वैंपायर बॉयफ्रेंड, खून का स्वाद और 300 साल पुराना भेड़िया... 12 साल की लड़की ने खत्म कर डाला पूरा परिवार
AajTak
कहानी 12 साल की लड़की की जिसने अपने ही पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसके परिवार को उसका प्रेमी पसंद नहीं था. भले ही इस बात पर विश्वास करना कठिन है कि कैसे एक 12 साल की लड़की पूरे परिवार को खत्म कर सकती है. लेकिन यह सच है. चलिए जानते हैं इस ट्रिपल मर्डर केस की कहानी विस्तार से...
कनाडा में अल्बर्टा राज्य (Canada, Alberta) के मिडिसिन शहर (Medicine Hat) में रिचर्डसन परिवार रहता था. परिवार में कुल चार लोग थे. मार्क रिचर्डसन, उनकी पत्नी डेब्रा, बेटा जैकब और बेटी जैसमिन. मार्क एक कंपनी में बतौर टेक्निशियन काम करते थे. वे लोग मिडिल क्लास फैमिली से थे. पैसे की तंगी भी नहीं थी लेकिन बेहिसाब पैसा भी उनके पास नहीं था.
इस परिवार को आस-पड़ोस के लोग काफी पसंद करते थे. क्योंकि यह परिवार काफी हंसमुख स्वभाव का था और सभी की मदद करता था. दिन अच्छे से गुजर रहे थे. मार्क जॉब करते तो डेब्रा घर को संभालतीं.
वहीं, जैकब एक पड़ोस के स्कूल में पढ़ता था तो जैसमिन रिचर्डसन (Jasmine Richardson) एल कैथलिक गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थी. वह देखने में काफी खूबसूरत थी. उसे घूमना फिरना, म्यूजिक सुनना और दोस्तों से साथ पार्टी करना बहुत पसंद था.
ऐसे हुई जेरेमी से मुलाकात Daily Star के मुताबिक, 2005 में एक दिन जैसमिन दोस्तों के साथ म्यूजिकल प्रोग्राम देखने गई. वहां उसे एक लड़का पसंद आया जो कि दिखने में उसे बाकी लड़कों से काफी अलग लगा. लोग जहां म्यूजिक को एंजॉय कर रहे थे तो वहीं, जैसमिन की नजर उस लड़के से हट ही नहीं रही थी. मानो वह उसमें पूरी तरह डूब ही गई हो. उस लड़के का नाम जेरेमी स्टेंकी (Jeremy Steinke) था.
ये भी पढ़ें: जिस्म की नुमाइश, टॉर्चर और मजाक... वो बदनसीब महिला जिसे मरने के 187 साल तक नहीं मिला कफन
दिन भर बात करते जैसमिन और जेरेमी जैसमिन से जब रहा न गया तो वह सीधे उससे बात करने पहुंच गई. दोनों में बात शुरू हुई तो जेरेमी को भी जैसमिन भा गई. दोनों ने काफी देर तक एक दूसरे से बात की. फिर पार्टी खत्म होने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया की आईडी एक दूसरे से एक्सचेंज कीं ताकि वे दोबारा एक दूसरे से मिल सकें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










