
वेश्यालय जाने के बाद कैसे 'आजाद' हुई ये लड़की?
AajTak
वेश्यालय की मैनेजर ने बताया कि अब भी वह उस लड़की के संपर्क में है और वह लड़की अब स्कूल टीचर बनने की तैयारी कर रही है. एक यूट्यूबर ने इस वेश्यालय में तीन दिन रुककर यहां काम करने वाली महिलाओं की स्थिति जानने की कोशिश की. उसने कई लड़कियों से बात कर उनके अनुभव के बारे में जाना.
एक लड़की दलाल के चंगुल में फंस गई थी. इसके बाद वह लड़की अमेरिका के नेवादा स्थित कानून रूप से वैध एक वेश्यालय में पहुंची. वहां की मैनेजर ने देखा कि कोई लड़की को कंट्रोल कर रहा है. मैनेजर के समझाने के बाद लड़की ने दलाल का फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद दलाल, वेश्यालय पहुंच गया. इसके बाद वेश्यालय की मैनेजर ने पुलिस बुला ली.
फिर पुलिस के सामने ही लड़की से पूछा गया कि क्या वह दलाल के साथ जाना चाहती है या वेश्यालय में रहना चाहती है. लड़की ने वेश्यालय में काम करना चुना. इसके बाद वह दलाल के चंगुल से मुक्त हो गई.
इसके बाद वेश्यालय की मैनेजर तारा ने लड़की से पूछा कि क्या वह यहां काम करना चाहती है या घर जाना चाहती है? इस पर लड़की ने कहा कि वह घर जाना चाहती है. इसके बाद उसे घर भेज दिया गया. तारा ने बताया कि अब भी वह उस लड़की के संपर्क में है और वह लड़की अब स्कूल टीचर बनने की तैयारी कर रही है.
वेश्यालय की मैनेजर तारा ने ये सारी बातें अमेरिकी यूट्यूबर मैट कलेन (Matt Cullen) से बातचीत में बताईं. मैट ने हाल ही में नेवादा के इस वेश्यालय का दौरा किया था. मैट ने तीन दिन रुककर यहां काम करने वाली महिलाओं की स्थिति जानने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने कई लड़कियों से बात कर उनके अनुभव के बारे में जाना.
वीडियो में मैट कलेन से बातचीत में तारा कहती हैं कि वो 1990 से इस वेश्यालय में हैं. कभी वो बार टेंडर का काम किया करती थीं. तारा के मुताबिक, वेश्यालय की मैनेजर होने के नाते उनकी नौकरी आसान नहीं है. उन्हें हर तरह के लोगों को डील करना पड़ता है. अपने वर्कर्स को गाइड भी करना होता है. तारा बताती हैं कि यहां पर सिक्योरिटी की पूरी व्यवस्था है. किसी के साथ भी जबरदस्ती करने की इजाजत नहीं है. कस्टमर ड्रिंक कर सकते हैं लेकिन ड्रग्स की सख्त मनाही है. तारा का कहना है कि अपने वर्कर्स की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है. फिर भी कई बार कस्टमर्स गलतियां कर देते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









