
वेबसाइट से हायर किया हत्यारा, ऐसे रची खौफनाक साजिश
AajTak
भारत में किसी की हत्या करवाने के लिए किसी को पैसे देने को आमतौर पर 'सुपारी' कहा जाता है. ये शब्द अक्सर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन टेक्नोलॉजी के साथ-साथ इस अपराध का तरीका भी आधुनिक हो गया है. आजकल, डार्क वेब और बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके ऐसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है.
भारत में किसी की हत्या करवाने के लिए किसी को पैसे देने को आमतौर पर 'सुपारी' कहा जाता है. ये शब्द अक्सर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन टेक्नोलॉजी के साथ-साथ इस अपराध का तरीका भी आधुनिक हो गया है. आजकल, डार्क वेब और बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके ऐसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है.
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक महिला ने डार्क वेब के जरिए एक ऑनलाइन किलर को हायर किया और बिटकॉइन में उसे सुपारी दी.
अमेरिका का है ये मामला
यह मामला अमेरिका के नॉक्सविल का है. जहां 48 साल मैलोडी सैसर नाम की महिला ने एक शादीशुदा शख्स के साथ अफेयर हो गया. उसके बाद उसकी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए एक हिटमैन को हायर किया. सैसर ने 2023 में डार्क वेब पर लगभग 10 लाख रुपये (10,000 डॉलर) की बिटकॉइन में सुपारी दी थी.
कैसे हुआ मामला का खुलासा
महिला ने डार्क वेब प्लेटफॉर्म 'ऑनलाइन किलर्स मार्केट' का इस्तेमाल किया, जहां उसकी पहचान छिपी रहने की उम्मीद थी. लेकिन उसकी बेचैनी और लगातार हिटमैन को मैसेज करने की वजह से पुलिस उसे ट्रेस कर सकी. पुलिस को इस महिला के घर से एक जर्नल और कई अन्य आपराधिक दस्तावेज मिले, जिसके बाद सैसर को 100 महीने (लगभग 8 साल) की सजा सुनाई गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











