
वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड का नंबर, डोनाल्ड ट्रंप का डेनमार्क से पंगा NATO का गणित बिगाड़ेगा
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठाने के बाद जिस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के हौसले बुलंद हैं, वह अमेरिका के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ट्रंप और उनके सहयोगी ग्रीनलैंड को लेकर जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं उससे तो यही लगता है कि नाटो का भविष्य खतरे में पड़ सकता है.
ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के ठीक बाद ग्रीनलैंड पर अपनी पुरानी महत्वाकांक्षा को फिर से तेज कर दिया है. ट्रंप ने The Atlantic को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि We do need Greenland, absolutely. We need it for defense. उन्होंने दावा किया कि ग्रीनलैंड रूसी और चीनी जहाजों से घिरा हुआ है और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है.
ट्रंप के करीबी सर्कल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं जिससे यह संदेह और मजबूत हुआ है कि अमेरिका का अगला निशाना ग्रीनलैंड हो सकता है. ट्रंप के सबसे खास राजनीतिक सलाहकार स्टेफन मिलर की पत्नी कैटी मिलर ने X पर ग्रीनलैंड का मैप अमेरिकी झंडे से ढका हुआ पोस्ट किया और कैप्शन दिया है SOON. ट्रंप ने दिसंबर 2025 में लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री को ग्रीनलैंड के लिए स्पेशल एनवॉय नियुक्त किया था, जो पहले ही कह चुके हैं कि ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल होना चाहिए.
लेकिन क्या यह वास्तव में अगला निशाना बन सकता है?
इसका जवाब यह है कि संभावना है, लेकिन आसान नहीं है.डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने तुरंत बयान जारी किया कि अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं. अमेरिका के पास डेनिश साम्राज्य के किसी भी हिस्से को शामिल करने का कोई अधिकार नहीं है. हम NATO सहयोगी हैं, ग्रीनलैंड पहले से ही अमेरिका को रक्षा समझौते के तहत व्यापक पहुंच देता है. धमकियां बंद करें, हम ऐतिहासिक करीबी सहयोगी हैं.
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने इसे अपमानजनक बताया और कहा कि वेनेजुएला से तुलना करके ग्रीनलैंड को धमकाना गलत है. जनवरी 2026 के पोल बताते हैं कि 85% से अधिक जनता अमेरिका में शामिल होना नहीं चाहती.
क्यों ग्रीनलैंड इतना महत्वपूर्ण हो गया है?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








