
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति हैं सत्य साईं की अनुयायी, बीते साल ही किया था आंध्र स्थित आश्रम का दौरा
AajTak
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका में बंदी हैं, जिन पर ड्रग तस्करी और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप हैं. उनकी गैरमौजूदगी में डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया है. डेल्सी रोड्रिग्ज का भारत के इस शहर से बड़ा अध्यात्मिक कनेक्शन है.
निकोलस मादुरो की गैरमौजूदगी में वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति रहीं डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया है. इसी बीच डेल्सी को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है. सोशल मीडिया पर उनकी पहले की कुछ तस्वीरें वायरल हैं. इन तस्वीरों के हवाले से डेल्सी का भारत के इस शहर से खास कनेक्शन बताया जा रहा है.
बीते साल पुट्टपर्थी पहुंची थी डेल्सी सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के मुताबिक, अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज बीते साल आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंची थीं. पुट्टपर्थी की पहचान दुनियाभर में अध्यात्म के बड़े केंद्र के तौर पर है. यहीं पर मौजूद है अध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का आश्रम. सत्य साईं बाबा के अनुयायी दुनियाभर में हैं. उन्हें साईं बाबा का अवतार भी बताया जाता रहा है. डेल्सी रोड्रिग्ज भी सत्य साईं बाबा की अनुयायी हैं. बीते साल ही वह पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम आश्रम पहुंची थी.
निकोलस मादुरो भी हैं सत्य साईं के अनुयायी पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी उनके प्रसिद्ध अनुयायी हैं. कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां भी बाबा सत्य साईं को मानती रही हैं. बता दें कि राष्ट्रपति रहे निकोलस मादुरो की भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह सत्य साईं बाबा के आश्रम में पहुंचे हुए थे. उनके साथ उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस भी थीं.
पत्नी के जरिये अध्यात्म के संपर्क में आए थे निकोलस मादुरो बीते शनिवार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को जब अमेरिका ने अपनी बंदी बना लिया, तबसे निकोलस मादुरो को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं. उनकी पिछली जिंदगी, यानी जब वह बस ड्राइवर थे और फिर किस तरह सत्ता के करीब आने से लेकर कैसे सत्ता पर काबिज हुए, इन तमाम घटनाक्रमों के बीच उनका आध्यात्मिक पक्ष भी सामने आया था. जिसका संबंध भारत से जुड़ा हुआ है. यह रिश्ता उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के जरिए बना था.
कैथोलिक परिवार में पले-बढ़े मादुरो को शादी से पहले सिलिया फ्लोरेस ने भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा से परिचित कराया था. धीरे-धीरे दोनों ही साईं बाबा के अनुयायी बन गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2005 में, यानी वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनने से करीब आठ साल पहले, मादुरो और फ्लोरेस आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम आश्रम पहुंचे थे. यहां उन्होंने सत्य साईं बाबा से मुलाकात की थी. उस समय की एक तस्वीर में युवा मादुरो और फ्लोरेस साईं बाबा के साथ फर्श पर बैठे नजर आते हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








