
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, स्कीइंग के वक्त हुआ था हादसा
AajTak
बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन हो गया है. बेटे के असमय निधन ने परिवार की उम्मीदों को गहरे शोक में बदल दिया. अमेरिका में स्कीइंग हादसे के बाद इलाज के दौरान उनको कार्डिक अरेस्ट आया था.
उद्योगपति अनिल अग्रवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया. वह सिर्फ 49 वर्ष के थे. इस खबर ने न सिर्फ अग्रवाल परिवार को, बल्कि उनसे जुड़े हर व्यक्ति को गहरे शोक में डुबो दिया है.
अनिल अग्रवाल ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे दर्दनाक दिन बताया. साथ ही लिखा कि एक बेटे को पिता से पहले इस तरह दुनिया छोड़कर नहीं जाना चाहिए.
जानकारी के मुताबिक, अग्निवेश अपने दोस्त के साथ अमेरिका में स्कीइंग करने गए थे. वहां अग्निवेश हादसे का शिकार हो गए. इलाज के लिए उनको न्यू यॉर्क के Mount Sinai Hospital में भर्ती करवाया गया था. परिवार को उम्मीद थी कि सब ठीक होगा. लेकिन तब ही अग्निवेश को कार्डिक अरेस्ट हो गया, जिसमें उनका निधन हो गया.
अनिल अग्रवाल के परिवार में कौन-कौन
49 साल के अग्निवेश अग्रवाल वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के बोर्ड का हिस्सा थे. अनिल अग्रवाल के दो ही बच्चे थे — दिवंगत बेटे अग्निवेश और बेटी प्रिया. प्रिया वेदांता के बोर्ड में शामिल हैं और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी निभा रही हैं.
अग्निवेश अग्रवाल का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था. उन्होंने Mayo College, Ajmer में पढ़ाई की थी. उन्हें बॉक्सिंग और घुड़सवारी का शौक था. उन्होंने Fujeirah Gold कंपनी को खड़ा किया था. और वो Hindustan Zinc के चेयरमैन भी थे.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









