
वेडिंग फोटोशूट में बच्चे आए फ्रेम में, दूल्हे ने खोया आपा, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल
AajTak
शादियों के बदलते ट्रेंड में आजकल कपल अपनी शादी को किसी ड्रीम सीक्वेंस जैसा खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. लेकिन क्या हो जब फोटोशूट के दौरान बच्चे बार-बार फ्रेम में घुसकर तस्वीरें बिगाड़ दें? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल है, जहां बच्चे की हरकत से दूल्हा आपा खो बैठा.
शादियों के बदलते ट्रेंड में आजकल कपल अपनी शादी को किसी सपने जैसा खास बनाने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ते. सुंदर वेन्यू, आकर्षक आउटफिट्स और बेहतरीन फोटोग्राफर्स-सब कुछ परफेक्ट करने की कोशिश रहती है. लेकिन भारतीय शादियों में फोटोग्राफर्स को सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि रिश्तेदारों की भीड़ को भी संभालना पड़ता है.
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक दूल्हा शादी के फोटोशूट के दौरान गुस्से में दिखता है. वीडियो में दिखाई देता है कि फोटोशूट चल रहा होता है, तभी एक बच्चा अचानक फ्रेम में भागकर आ जाता है. दूल्हा आपा खो देता है और बच्चे को थप्पड़ मार देता है.
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया-दूल्हा गुस्से में आया. बच्चे ने फोटोशूट बिगाड़ा, माता-पिता को बच्चों को संभालने की चेतावनी दी.वीडियो को कुछ ही समय में 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिले और सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने दूल्हे के गुस्से को सही ठहराया तो कई ने बच्चे को मारने पर उसकी आलोचना की.
देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्या कहा
एक यूजर ने लिखा-लोगों को समझना चाहिए कि ये सिर्फ शादी नहीं, एक महंगा फोटोशूट भी होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












