
वेज बिरयानी का दिया ऑर्डर, परोस दी चिकन बिरयानी, युवक ने पुलिस में दर्ज कराई FIR
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल में वेज बिरयानी की जगह युवक को चिकन बिरयानी परोस दी गई. उसने जब इसका विरोध किया, तो होटल वालों ने मामला दबाने की कोशिश की. युवक ने आल्बा बैरिस्टो होटल के मैनेजर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कराया है. विजय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश (Mahdya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बिरयानी को लेकर हुए झगड़े के बाद पुलिस केस किया गया है. युवक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि होटल में खाना खाने गए युवक ने वेज बिरयानी का ऑर्डर किया था. मगर, उसे चिकन बिरयानी परोस दी गई.
युवक ने ध्यान से देखा, तो बिरयानी में हड्डी दिखी. इस बात उसके उसके होश उड़ गए. गलत ऑर्डर देने पर युवक ने होटल में जमकर हंगामा मचाया और विजय नगर थाने में भमोरी इलाके में बने अल्बा बैरिस्टो होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया.
मामले को दबाने की कोशिश करता रहा मैनेजर
हुआ यूं कि शहर के शालीमार इलाके के रहने वाले आकाश कुमार दुबे सोमवार शाम अल्बा बैरिस्टो होटल में खाना खाने गए थे. उन्होंने खाने में वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया. कुछ समय बाद वेटर उनकी टेबल पर वेज बिरयानी की जगह चिकन बिरयानी रखकर चला गया.
आकाश ने ध्यान से देखा, तो उसमें हड्डी दिखाई दी. इस पर आकाश ने होटल के मैनेजर स्वप्निल गुजराती से शिकायत की. मगर, मैनेजर ने गलती न मानते हुए मामला दबाने की कोशिश की. पीड़ित आकाश ने पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
इसके बाद आकाश विजय नगर थाने पहुंच गया. उसने वहां जाकर अल्बा बैरिस्टो होटल के मैनेजर स्वप्निल गुजराती के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कराया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








