
वेज की जगह मिला नॉनवेज पिज्जा, लड़की ने मांगे 1 करोड़, कहा- महंगे अनुष्ठान करने पड़ेंगे
AajTak
गाजियाबाद में एक शाकाहारी महिला ने एक अमेरिकी रेस्टोरेंट में वेज पिज्जा ऑर्डर किया था लेकिन उन्हें गलती से नॉनवेज पिज्जा भेज दिया गया. अब महिला ने धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता अदालत में कंपनी के खिलाफ 1 करोड़ मुआवजा देने का केस कर दिया है.
दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक कंपनी को महिला को वेज (शाकाहारी) की जगह नॉनवेज (मांसाहारी) पिज्जा देना भारी पड़ गया है. अब महिला ने कंपनी पर धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाते हुए 1 करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा ठोक दिया है. गाजियाबाद में एक शाकाहारी महिला ने एक अमेरिकी रेस्टोरेंट में वेज पिज्जा ऑर्डर किया था लेकिन उन्हें गलती से नॉनवेज पिज्जा भेज दिया गया. अब महिला ने धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता अदालत में कंपनी के खिलाफ 1 करोड़ रु हर्जाना देने का दावा कर दिया है. महिला ने कहा कि उसकी धार्मिक भावना आहत हुई है और इसकी क्षति को कम करने के लिए उसे कठोर और महंगे अनुष्ठानों से गुजरना होगा. समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपाली त्यागी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह अपनी "धार्मिक मान्यताओं, शिक्षाओं, पारिवारिक परंपराओं, खुद के विवेक और अपनी पसंद" से शुद्ध शाकाहारी हैं और नॉनवेज पिज्जा खाने के बाद उन्होंने पिज्जा खाना ही बंद कर दिया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












