
'वीरप्पन के उत्तराधिकारियों के हाथ में था TTD की जिम्मा...', बंदी संजय कुमार ने जगन मोहन रेड्डी पर साधा निशाना
AajTak
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने गुरुवार सुबह तिरुमाला तिरुपति मंदिर पहुंचे थे. मंदिर के अधिकारियों ने उनकी इस यात्रा को लेकर तैयारियां की थी. दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए पहले की जगन मोहन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि टीटीडी राजनीतिक बेरोजगारों का पुनर्वास केंद्र बन गया है.
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा है और उनकी तुलना चंदन तस्कर वीरप्पन से कर दी है. बंदी संजय ने कहा कि, अब तक इतने दिनों तक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम वीरप्पन के उत्तराधिकारियों के हाथ में थी. वे (वाईएसआरसीपी) लाल चंदन लूटने वालों की तरह थे. हम सभी भगवान वेंकटेश्वर की शक्ति को जानते हैं. उन लोगों ने जनता के हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति लूट ली. और वे सरकार चलाने के लिए लोन लेने की हद तक चले गए. उनका शासन इस तरह का निन्दनीय था.
पिछले दिनों चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने भी इस पर बात की थी. हम इसे गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में लाएंगे. लाल चंदन की तस्करी के नाम पर, जनता का धन चुराने वाले, जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हम यहां लोगों और उनकी भावनाओं की रक्षा के लिए हैं.
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने गुरुवार सुबह तिरुमाला तिरुपति मंदिर पहुंचे थे. मंदिर के अधिकारियों ने उनकी इस यात्रा को लेकर तैयारियां की थी. दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए पहले की जगन मोहन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि टीटीडी राजनीतिक बेरोजगारों का पुनर्वास केंद्र बन गया है.
बता दें कि, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी बीते कई दिनों से अपने आलीशान महल और खर्चीले निवास स्थानों को लेकर निशाने पर हैं. प्रदेश की राजनीति में हिल पैलेस चर्चा में है. सत्तारूढ़ तेलुगुो देशम पार्टी (टीडीपी) ने पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाए थे. टीडीपी का कहना था कि जगन ने विशाखापत्तनम में 500 करोड़ रुपये खर्च कर रुशिकोंडा हिल पर आलीशान महल बनवाया है. इसे बड़े बैरिकेड्स लगाकर छिपाने की कोशिश की गई थी.
बता दें कि आंध्र प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है और सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुपात में कर्ज बहुत ज्यादा है. बीते दिनों रुशिकोंडा हिल पैलेस की तस्वीरें सामने आईं तो राजनीतिक विवाद बढ़ गया था. पैलेस में लग्जरी व्यवस्थाओं की हर तरफ चर्चा हो रही है. टीडीपी का कहना है कि इस पैलेस में 40 लाख रुपए का बाथटब और 12 लाख की कमोड लगाया गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










