
वीडियो कॉल पर जिनपिंग को बाइडेन की चेतावनी, यूक्रेन वॉर में अच्छा नहीं होगा रूस को समर्थन
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉल पर करीब दो घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति को रूस के समर्थन पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दे डाली. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अन्य अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वीडियो कॉल पर बात की. बातचीत के दौरान बाइडेन ने जिनपिंग से कहा कि अगर चीन के समर्थन के बाद रूस यूक्रेन के शहरों पर आक्रमण करता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक चली बातचीत यूक्रेन में रूस के हमले पर केंद्रीत रही.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, व्हाइट हाउस प्रशासन के एक सीनियर अफसर ने बताया कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन पर रूस की ओर से बिना कारण और अन्यायपूर्ण आक्रमण पर चर्चा की. साथ ही अमेरिका-चीन संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय संकट पर भी बातचीत हुई.
बाइडेन ने कहा- जैविक हथियारों के बारे में झूठ फैला रहा रूस
बातचीत के दौरान बाइडेन ने इस बात पर जोर दिया कि रूस यूक्रेन में जैविक हथियारों के बारे में गलत जानकारी फैला रहा है. उन्होंने कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन में क्रूर कार्रवाई जारी है. ऐसे में चीन की ओर से रूस को प्रत्यक्ष समर्थन देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जो न केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के चीन के संबंधों बल्कि दुनिया पर गलत प्रभाव डालेगा.
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि बाइडेन ने जिनपिंग के साथ चर्चा की कि यूक्रेन में हालात इस मुकाम तक आखिर पहुंचा कैसे. बाइडेन ने यूक्रेन की ताजा स्थिति के आकलन और यूक्रेन संकट पर समाधान के लिए अपने समर्थन के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के गलत कार्यों और उनके गलत अनुमानों के बारे में भी चर्चा की. साथ ही बाइडेन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों की एकता, नाटो पर चर्चा की. साथ ही रूस के आक्रमण की निंदा और यूक्रेन का समर्थन किया.
चीनी राष्ट्रपति ने उठाया ताइवान का मुद्दा

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











