
विश्वासघाती राजा की मूर्ति को लात और थप्पड़ मारते हैं लोग, अपने खलनायक को 800 सालों से ऐसे 'सजा' देता है चीन
AajTak
पिछले 800 सालों से चीन में लोग इन मूर्तियों पर थूकते, लात मारते और थप्पड़ मारते आए हैं, ताकि यूए फेई के प्रति अपनी श्रद्धा और किन हुई के प्रति अपने गुस्से को जाहिर कर सकें. अनूठी रवायत की वजह से यह परंपरा खूब लोकप्रिय हुई.
चीन के इतिहास में कुख्यात खलनायक को वहां की जनता आज तक नहीं भूली है. ये खलनायक हैं किन हुई (Qin Hui) और उसकी पत्नी वांग शी (Wang Shi). चीन के हांगझोउ (Hangzhou) शहर में वेस्ट लेक के पास एक मंदिर के पास इन दोनों की लोहे की मूर्ति लगी हुई है. ये मूर्तियां घुटनों के बल पर हैं, चेहरे झुके हैं और इनके हाथ पीछे हैं.
मूर्तियों को देखने पर लगता है जैसे ये कोई शर्मिंदगी और पश्चाताप की मुद्रा है. यहां जो कोई भी सैलानी आता है वो इन मूर्तियों को थप्पड़ मारता है, लात मारता है और कोई-कोई तो इन मूर्तियों पर थूक भी देता है.
इन निर्जीव मूर्तियों के साथ ऐसे अनोखे व्यवहार के पीछे एक बदले की भावना और विश्वासघात के लिए दंड देने की मंशा है. चीन के नागरिक चीनी राष्ट्र के नायक के साथ धोखा देने वाले इन दो लोगों की मूर्तियों को पिछले 800 सालों से थप्पड़ और लात मारते आए हैं. चीन में ये परंपरा आज भी जारी है.
अब इस परंपरा की पूरी कहानी हम आपको बताते हैं
चीन के इतिहास में किन हुई और उसकी पत्नी वांग शी को एक कुख्यात जोड़े के रूप में याद किया जाता है. ये दोनों दक्षिणी सॉन्ग राजवंश (1127-1279) के दौरान देशद्रोह और विश्वासघात के प्रतीक बन गए थे. यह कहानी विशेष रूप से महान चीनी देशभक्त सेनापति यूए फेई (Yue Fei) के साथ जुड़ी है, जिनकी हत्या में किन हुई की मुख्य भूमिका थी.
This is how civilisational enemies are treated in China But in india Islamic colonisers and British colonisers are praised pic.twitter.com/wl4FuAX7cp

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












