
विवाद में फंसी विजय की जन नायगन, रवि किशन संसद में उठाएंगे मुद्दा, बोले- बस एक फोन करना है...
AajTak
थलापति विजय की 500 करोड़ के बजट में बनी आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ सेंसर बोर्ड में अटक गई है. फिल्म पर विवाद गहराया हुआ है. इसकी रिलीज पर संकट के बीच सांसद रवि किशन ने दखल देने की पेशकश की है. उन्होंने कहा है कि मैं बस एक फोन कॉल दूर हूं.
थलपति विजय की 'जन नायगन' विवादों में फंसी हुई है. राजनीति में पूरी तरह उतरने से पहले ये उनकी आखिरी फिल्म होगी. उम्मीद थी कि फिल्म संक्रांति के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. लगभग 500 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म को सीजन की सबसे बड़ी रिलीज़ के तौर पर पेश किया जा रहा था.
लेकिन एडवांस बुकिंग और हाउसफुल शो का जश्न मनाने के बजाय, फिल्म के मेकर्स अब सेंसर बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई में फंस गए हैं. फिल्म की रिलीज डेट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. मेकर्स कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं.
इस पूरे विवाद के बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन आगे आए हैं और उन्होंने इस मामले को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की है. SCREEN से रवि किशन ने कहा कि विजय की मुश्किलें सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. मालूम हो कि रवि किशन खुद हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और भोजपुरी फिल्मों में भी काफी काम कर चुके हैं.
विजय की मुश्किल हल करेंगे रवि
रवि किशन ने कहा- मुझे इस बारे में आपसे ही पता चला है. वरना मुझे कोई शिकायत नहीं मिली थी. लेकिन एक सांसद होने के नाते फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. वो मुझे लिख सकते हैं या कॉल कर सकते हैं. अगर कोई फिल्म अटकी है, तो मैं सेंसर बोर्ड से जरूर बात कर सकता हूं.
उन्होंने आगे बताया- देरी की वजह ये हो सकती है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म में कई चीजें जांचनी होती हैं. भाषा ठीक है या नहीं, किसी धर्म की भावनाएं आहत तो नहीं हो रहीं, और किसी असल घटना को गलत तरीके से तो नहीं दिखाया गया. इन सब बातों पर ध्यान देना पड़ता है. ये एक लंबी प्रक्रिया है. असली सवाल ये है कि पैनल के सदस्य एक दिन में कितनी स्क्रीनिंग कर सकते हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











