
विराट कोहली से अलग क्यों रोहित शर्मा, जानें- क्या है स्टार बल्लेबाज की खासियतें
AajTak
टी-20 फॉर्मेट में खिताबी जीत की बात है तो रोहित शर्मा इस मामले में विराट कोहली से बेहतर साबित हुए हैं. रोहित अपनी कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रिकॉर्ड 5 बार टीम को खिताब जिता चुके हैं
विराट कोहली के टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया की टी-20 फॉर्मेट का अगला कप्तान कौन होगा, इसको लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. हालांकि इन मामले में रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है. बतौर कप्तान कोहली के खाते में टी-20 क्रिकेट में बड़ी खिताबी उपलब्धियां नहीं हैं तो रोहित शर्मा उनसे इस मामले में काफी आगे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












