
विनिवेश के खिलाफ संघ से जुड़े BMS का मेगा प्लान, 8 महीने तक देश भर में प्रदर्शन
AajTak
बीएमएस का कहना है कि वे पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज के निजीकरण के विरोध में अगले आठ महीने देशभर में प्रदर्शन करेंगे.
सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने के केंद्र के फैसले से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (BMS) नाराज है. बीएमएस का कहना है कि वे पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज के निजीकरण के विरोध में अगले आठ महीने देशभर में प्रदर्शन करेंगे. हैदराबाद में 25-26 फरवरी को हुई भारतीय मजदूर संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया. इस मीटिंग में समीक्षा की गई कि मौजूदा हालात को देखते हुए बीएमएस को केंद्र सरकार की विनिवेश, निजीकरण और मुद्रीकरण का विरोध करना चाहिए. मीटिंग में फैसला लिया गया कि चरणबद्ध तरीके से देशभर में कार्यक्रम चलाए जाएंगे.बीएमएस ने सर्वसम्मति से रणनीतिक और गैर-रणनीतिक संस्थाओं के नाम पर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSEs) के विनिवेश प्रस्ताव का विरोध करने का संकल्प लिया है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









