विधानसभा में बजट पेश कर रहे थे वित्त मंत्री, तभी नीतीश कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन… Video वायरल
AajTak
बिहार विधानसभा में आज बजट पेश किया गया. डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया. इस दौरान उनके बगल में बैठे बिहार के सीएम नीतीश कुमार का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर इस रिएक्शन को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस क्लिप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बजट अभिभाषण दे रहे हैं, तभी कैमरा नीतीश कुमार के चेहरे पर फोकस करता है, जहां वे अपने फेशियल एक्सप्रेशन बदलते हुए नजर आते हैं. फिर वह मुस्कराने लगते हैं, जिसके बाद तेजस्वी यादव का चेहरा दिखता है, जो मुस्कराते हुए नजर आते हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग यह जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि विधानसभा में सामने बैठे तेजस्वी यादव को देखकर वह इशारों-इशारों में क्या कहना चाह रहे थे.
देखें वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.