
'विदेश में भारत का अपमान करेंगे तो बची-कुची सीटें भी...', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
AajTak
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयानों की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र और आजादी पर निराधार आरोप लगाए हैं और उन्हें देश के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है. रविशंकर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को विजयादशमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देनी चाहिए थीं, लेकिन वे देश पर हमला कर रहे हैं.
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयानों को लेकर कहा कि अच्छा होता अगर उन्होंने भारत के लोगों को विजयादशमी के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी होतीं, लेकिन वे भारत पर हमला कर रहे हैं, वे देश में भी ऐसा ही करते हैं और विदेश में भी.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने कोलंबिया में बयान दिया है कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, लोगों को बोलने की आजादी नहीं है. बीजेपी नेता ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश के विकास, भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी को सबसे ज्यादा आजादी से गाली देता है, तो वह राहुल गांधी हैं, इसलिए उन्हें देश के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है. वे भारत और विदेश में निराधार बातें करते हैं. अगर आप (राहुल गांधी) विदेश में भारत का अपमान करेंगे, तो समझ लीजिए कि आपको देश में जो सीटें मिली हैं, वो भी नहीं मिलेंगी. हम उनके बयान की कड़ी निंदा करते हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









