
विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर UAE के मंत्री ने क्या नहीं कहा!
AajTak
यूएई सरकार के मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने भारत की विदेश नीति से प्रभावित होकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. ओलमा ने कहा कि जिस तरह से विदेश मंत्री एस जयशंकर वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखते हैं, वे उससे काफी प्रभावित हैं.
भारत की विदेश नीति से प्रभावित यूएई सरकार के मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. ओलमा ने कहा कि दुनिया में छिड़ी जंग के माहौल में जिस तरह से विदेश मंत्री एस जयशंकर वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखते हैं, वे उससे काफी प्रभावित हैं.
दिल्ली में आयोजित एक थिंक टैंक समिट में वर्चुअली शामिल होकर संयुक्त अरब अमीरात के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के राज्यमंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने यह बात कहीं.
यूएई के मंत्री ओलमा ने समिट के दौरान कहा कि इतिहास देखें तो पहले दुनिया कई खेमों में बंटी हुई थी, जहां आपको किसी न किसी एक पक्ष का चुनाव करना होता था. ओलमा ने कहा कि लेकिन वे भारत के विदेश मंत्री से काफी प्रभावित हैं और उनके कुछ भाषण भी देखें हैं. यूएई और भारत को लेकर एक बात साफ है कि हमें किसी पक्ष को चुनने की जरूरत नहीं है.
यूएई के मंत्री ने आगे कहा कि अंत में भू-राजनीति कुछ पक्षों के सर्वोत्तम हित से निर्धारित होती है. लेकिन दुर्भाग्य यह है कि अब यह मॉडल मौजूद नहीं है. आज हर एक देश को अपने-अपने हितों के बारे में सोचना जरूरी है.
यूएई के मंत्री उमर सुल्तान अल ओलामा ने कहा कि अगर यूएई आज भारत के साथ काम कर रहा है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि हम अमेरिका के साथ काम नहीं कर सकते. उन्होंने I2U2 (India-Israel-UAE-USA) का बेहतरीन उदाहरण देते हुए कहा कि आज हम तीनों देश (यूएई, भारत और अमेरिका) भी एक साथ काम कर सकते हैं.
दुनिया भर में धाक जमाने का समय निवेश और व्यापार की ताकत को बताते हुए यूएई के मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि वाणिज्य और व्यापार के माध्यम से दुनिया पर धाक जमाई जाए. उन्होंने कहा कि अगर भारत और यूएई एक साथ काम करें तो दुनिया में अपनी छाप छोड़ सकते हैं. ओलमा ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब आमीरात के बीच सहयोग के लिए कई संभावित क्षेत्र हैं. स्टार्टअप जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग से हम काफी आगे बढ़ सकते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









