
विदेशी फंडिंग लेने वाले NGO पर सरकार की नजर, इन 4 गतिविधियों में शामिल संस्थाओं का FCRA लाइसेंस होगा रद्द
AajTak
किसी NGO की विदेशी फंडिंग स्वीकार करने से सामाजिक या धार्मिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है तो उसका FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. अगर कोई NGO प्रेरित या बलपूर्वक धर्म परिवर्तन में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी यही एक्शन होगा.
विदेशी फंडिंग लेने वाले गैर सरकारी संगठन (NGO) की सरकार ने निगरानी शुरू कर दी है. सरकार ऐसे एनजीओ के खिलाफ एक्शन लेने जा रही है, जो एक तरफ तो विदेश से मोटी फंडिंग ले रहे हैं और दूसरी तरफ गैर कानूनी काम को भी अंजाम दे रहे हैं. सरकार ऐसे NGO का विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (FCRA) लाइसेंस रद्द करने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन 4 कामों में शामिल NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का ऐलान किया है.
1. विकास विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले NGO.2. धर्मांतरण कराने या ऐसी किसी गतिविधि में शामिल NGO.3. दुर्भावना के चलते विरोध-प्रदर्शन भड़काने वाले NGO.4. आतंकवादी या कट्टरपंथी संगठनों से संबंध रखने वाले NGO.
गृह मंत्रालय ने सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में एक नोटिस अपलोड किया. इसमें कहा गया कि यदि किसी NGO की विदेशी फंडिंग स्वीकार करने से सामाजिक या धार्मिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है तो उसका FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. अगर कोई NGO प्रेरित या बलपूर्वक धर्म परिवर्तन में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी यही एक्शन होगा.
विदेशी फंडिंग के लिए NGO को यह करना जरूरी
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि NGO यदि कोई NGO अपने उद्देश्यों के मुताबिक विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल नहीं कर रहा है या उसने सालाना रिटर्न अपलोड नहीं किया है तो उसका FCRA लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा. दरअसल, विदेशी अंशदान हासिल करने वाले सभी गैर सरकारी संगठनों (NGO) को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के तहत रजिस्टर्ड होना होता है. अगर एनजीओ ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें विदेशी फंडिंग स्वीकार करने की अनुमति नहीं होती है.
कब रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर सकती है सरकार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










