
विदेशी दूतावासों में ऑक्सीजन पहुंचाने पर फिर भिड़े जयशंकर और जयराम
AajTak
भारत में कोरोना महामारी के प्रकोप से विदेशी दूतावास भी प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि, इसी बीच फिलीपींस के दूतावास में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति यूथ कांग्रेस की ओर से करने पर विवाद भी पैदा हो गया है. कांग्रेस के नेता जयराम नरेश ने विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए निशाना साधा था.
भारत के कोरोना संकट से नई दिल्ली स्थित विदेशी दूतावास भी प्रभावित हुए हैं. कोरोना संकट के बीच फिलीपींस के दूतावास में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति यूथ कांग्रेस की ओर से करने पर विवाद भी पैदा हो गया है. यूथ कांग्रेस (कांग्रेस पार्टी का युवा मोर्चा) के सदस्यों ने एक मई को फिलीपींस के दूतावास में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था. इस वीडियो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रीट्वीट करते हुए विदेश मंत्रालय पर ताना मारते हुए कहा था कि क्या भारत का विदेश मंत्रालय सो रहा है? While I thank @IYC for its stellar efforts, as an Indian citizen I’m stunned that the youth wing of the opposition party is attending to SOS calls from foreign embassies. Is the MEA sleeping @DrSJaishankar ? https://t.co/iEG49baE9l जयराम रमेश के इस ट्वीट का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब देते हुए दो मई को लिखा कि फिलीपींस दूतावास से संपर्क किया गया है और वहां कोई भी कोरोना से पीड़ित नहीं है. जयशंकर ने जयराम रमेश पर हमला करते हुए लिखा कि ये सब सस्ती लोकप्रियता के लिए किया जा रहा है और ऑक्सीजन के लिए लोग परेशान हैं इसलिए यह जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए. MEA checked with the Philippines Embassy. This was an unsolicited supply as they had no Covid cases. Clearly for cheap publicity by you know who. Giving away cylinders like this when there are people in desperate need of oxygen is simply appalling. @Jairam_Ramesh https://t.co/G3jPE3c0nR
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










