
विदाई में ना कोई रोना-धोना, मुस्कुराती हुई गाड़ी चलाकर पति संग ससुराल पहुंची दुल्हन, वीडियो वायरल
AajTak
विदाई के बाद कोलकाता के एक दूल्हे को दुल्हन अपने ससुराल लेकर पहुंची. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. रूढ़ीवादी परंपरा को तोड़ने के लिए दुल्हन की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
आमतौर पर आपने शादियों में विदाई के वक्त मां या पिता के गले लगकर दुल्हन को रोते हुए देखा होगा. लेकिन कोलकाता में शादी के बाद एक विदाई में जो हुआ वो देखकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल विदाई के बाद लड़की खुद फूलों से सजी गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठी और ड्राइव करते हुए हंसती मुस्कुराती अपने पति के साथ उसके घर यानी की अपने ससुराल पहुंच गई. इस दौरान युवती का पति सामने वाली सीट पर बैठा हुआ था. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विदाई के बाद कोलकाता के एक दूल्हे को दुल्हन अपने ससुराल लेकर पहुंची. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. रूढ़ीवादी परंपरा को तोड़ने के लिए दुल्हन की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. वायरल वीडियो को शेफ स्नेहा सिंघी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. वीडियो में दुल्हन भी वही हैं. वीडियो क्लिप को साझा करते हुए उसने लिखा, "यह वास्तव में मजेदार था! जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है उसमें स्नेहा और उसके दूल्हे को कार में बैठते हुए दिखाया गया है. हालांकि, स्नेहा ड्राइवर की सीट पर बैठती है और उसका पति ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठता है. यह सदियों पुरानी भारतीय पारंपरिक भूमिकाओं को दर्शाता है जहां पहले महिलाओं को तरजीह दी जाती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












