
'वित्तीय धोखाधड़ी, साजिश और जाली दस्तावेज...', संजय कपूर की मां ने बेटे की मौत पर उठाए सवाल, की जांच की मांग
AajTak
ब्रिटेन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया था. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. संजय कपूर की मां रानी कपूर ने इस मौत को साज़िश करार देते हुए ब्रिटेन की पुलिस से जांच की मांग की है.
दिग्गज बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को ब्रिटेन में पोलो खेलने के समय अचानक निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वह खेल रहे थे तो एक मक्खी निगल ली थी, जिसकी वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया. अब उनकी मां रानी कपूर ने बेटे की मौत पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे साज़िश के तहत हत्या करार दिया है.
दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की मां रानी कपूर ने ब्रिटेन के पुलिस से बेटे की मौत के मामले को गंभीरता से जांचने की मांग की है. उन्होंने कहा कि संजय की मौत प्राकृतिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे साज़िश और वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है.
रानी कपूर ने ब्रिटेन के पुलिस को पत्र लिखा है. इसमें पत्र में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें कुछ ऐसे नए सबूत मिले हैं जो संकेत देते हैं कि संजय की मौत सामान्य नहीं थी.
उन्होंने आरोप लगाया है कि यह एक योजनाबद्ध अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है, जिसमें फर्जी दस्तावेज, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं जिन्हें संजय की मौत से फायदा हुआ है.
जाली दस्तावेज और संदेहास्पद गतिविधियों का आरोप
रानी कपूर का कहना है कि बेटे के मौत के बाद उन्हें कई दस्तावेज और रिकॉर्ड मिले हैं जो कि फेक प्रतीत होते हैं. इनमें कानूनी कागज़ात और संपत्तियों के ट्रांसफर शामिल हैं. उनका आरोप है कि संजय के निधन के पीछे कुछ लोगों की मिलीभगत हो सकती है, जो आर्थिक रूप से उसकी मौत से लाभ पाने वाले थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









