
विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में कैग की लंबित रिपोर्ट पेश करने की मांग की
AajTak
विजेंद्र गुप्ता ने मांग की है कि दिल्ली सरकार को कैग की लंबित 12 रिपोर्ट तत्काल विधानसभा में पेश करनी चाहिए. इसके लिए उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है, जिसमें विशेष सत्र आयोजित कर प्रश्नकाल शामिल करने की बात कही गई है. साल 2024 के सत्रों में अब तक प्रश्नकाल नहीं रखा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











