
विक्रमादित्य ने कंगना रनौत को बताया बरसाती मेंढक, बोले- कल चली जाएंगी मुंबई
AajTak
विक्रमादित्य ने कुल्लू में कहा कि कंगना रनौत बरसाती मेंढक हैं. वह आज यहां हैं लेकिन कल वापस मुंबई चली जाएंगी. वह बरसात में आने वाले मेंढक की तरह है. उन्होंने कहा कि वह जिस तरह की वेशभूषा पहन रही हैं. उससे तो ये पता चलता है कि जैसे वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.
लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है. ऐसे में सभी पार्टियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया है. हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह और बीजेपी की कंगना रनौत आमने-सामने हैं. ऐसे में विक्रमादित्य ने कंगना पर निशाना साधते हुए उन्हें बरसाती मेंढक बता दिया है.
विक्रमादित्य ने कुल्लू में कहा कि कंगना रनौत बरसाती मेंढक हैं. वह आज यहां हैं लेकिन कल वापस मुंबई चली जाएंगी. वह बरसात में आने वाले मेंढक की तरह है.
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आजकल चुनाव प्रचार के दौरान कंगना जिस तरह की वेशभूषा पहन रही हैं. उससे तो ये पता चलता है कि जैसे वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. वेशभूषा बदलने से वह स्थानीय लोगों का दिल नहीं जीत सकती और ना ही वे स्थानीय लोगों के दर्द को समझ सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम अच्छा है और कंगना रनौत भी मौसम का मजा लेने के लिए यहां आई हैं. दो-तीन महीने के बाद फिर से अपना बोरिया-बिस्तर लेकर वापस मुंबई लौट जाएंगी. आजकल उनकी फिल्में कुछ अच्छी नही चल रही हैं इसलिए वे यहां हैं.
मंडी सीट पर कांग्रेस बनाम बीजेपी
प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट पर 2004 में बीजेपी के महेश्वर सिंह को 65 हजार वोटों से मात दी थी. कांग्रेस तब केंद्र की सत्ता भी हासिल कर सकी थी. बीजेपी द्वारा कंगना को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद देशभर में मंडी लोकसभा सीट के इतिहास को लेकर भी जिज्ञासा बढ़ी है, जहां उन्हें कांग्रेस के युवा नेता विक्रमादित्य सिंह टक्कर दे रहे हैं.
मंडी सीट पर 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को मैदान में उतारा था, जिन्होंने महेश्वर सिंह को 14 हजार वोटों से मात दी थी. हालांकि, 2013 में वीरभद्र सिंह की मृत्यु हो गई और इस सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस ने यह सीट दोबारा हासिल कर ली. उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के जयराम ठाकुर को एक लाख वोटों से हराया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








