
विंटर सेशन का आज क्लाइमेक्स, कल धक्कामार सियासत, आज भी दोनों गठबंधनों की मोर्चाबंदी
AajTak
INDIA ब्लॉक के सांसद सुबह 10 बजे विजय चौक से संसद तक मार्च करेंगे और अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग करेंगे. वहीं संसद परिसर में हुई धक्का मुक्की और दो NDA सांसदों के जख्मी होने के बाद बीजेपी ने कल दिल्ली के संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. आज भी सदन के अंदर और बाहर सियासी शोर बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना है. क्योंकि कल संसद परिसर में हुए बवाल और धक्कामुक्की के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त तकरार जारी है. राहुल गांधी पर एनडीए सांसदों को धक्का मारने के गंभीर आरोप लगे हैं तो कांग्रेस ने भी कुछ ऐसे ही आरोप बीजेपी सांसदों पर मढ़े हैं.
अभी बीजेपी के दो जख्मी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल में भर्ती हैं, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इस मुद्दे को लेकर आज बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही संसद भवन में प्रदर्शन करने वाले हैं. बीजेपी संसद भवन परिसर में गांधी मूर्ति के पास प्रदर्शन करने वाली है. वही INDIA ब्लॉक ने भी मार्च का फैसला किया है. विरोधी दल के नेता विजय चौक से संसद तक सुबह 10 बजे मार्च करेंगे.
बीजेपी और कांग्रेस के आरोप- प्रत्यारोप INDIA ब्लॉक के सांसद सुबह 10 बजे विजय चौक से संसद तक मार्च करेंगे और अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग करेंगे. वहीं संसद परिसर में हुई धक्का मुक्की और दो NDA सांसदों के जख्मी होने के बाद बीजेपी ने कल दिल्ली के संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. राहुल गांधी पर FIR में गंभीर आरोप लगाए गए हैं. BJP सांसद हेमंग जोशी की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है.
यह भी पढ़ें: संसद के मकर द्वार पर हंगामा... लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विरोध-प्रदर्शन पर लगाया प्रतिबंध
उधर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के सांसदों ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ धक्कामुक्की की. एक लेफ्ट के सांसद से भी धक्का मुक्की हुई. इसे लेकर कांग्रेस नेता भी कल दिल्ली पुलिस के पास पहुंचे और बीजेपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पार्टी नेताओं ने तमाम आरोप लिखित में दिए. कांग्रेस ने स्पीकर को भी चिट्ठी लिखी और मामले की जांच कराने की मांग की.
गुरुवार को भी जमकर हुआ था बवाल कल संसद परिसर में हंगामा और बवाल हुआ. विवादों के केंद्र में अमित शाह का आंबेडकर पर दिया गया बयान है, जिसे लेकर पूरा विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. इसी मुद्दे पर कल देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए. कहीं कांग्रेस के समर्थक सड़क पर उतरे तो कहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए प्रदर्शन किया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










