
वाहनों पर भी महंगाई की मार, Tata Motors ने बढ़ाए दाम, इतनी है Nexon की कीमत
AajTak
अप्रैल में कई ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी हैं. अब इसमें नया नाम शामिल हुआ है Tata Motors का, जानें कितनी महंगी हुई कंपनी की गाड़ियां...
मारुति सुजुकी इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद टाटा मोटर्स ने भी अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमत बढ़ा (Tata Motors Price Hike in April) दी है. गाड़ियों की ये बढ़ी कीमत आज से ही लागू हो गई है.
टाटा मोटर्स का कहना है कि लागत में बढ़ोतरी के चलते उसने इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने का निर्णय लिया है. इसलिए गाड़ियों की कीमत बढ़ाई गई है.
1.1% बढ़ाए हैं गाड़ियों के दाम टाटा मोटर्स ने अपने बयान में कहा है कि गाड़ियों की कीमत में 1.1% की बढ़ोतरी की गई है. नए दाम आज से 23 अप्रैल 2022 से लागू हो गए हैं. कारों की कीमत में मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग अंतर देखने को मिल सकता है.
साल 2022 में ये पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने अपनी कारों के दाम बढ़ाए हैं. इससे पहले कंपनी जनवरी और मार्च में कारों की कीमत बढ़ा चुकी है.
बढ़ रही इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड हालांकि Tata Motors की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. कंपनी की Nexon EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. हाल में कंपनी ने चेन्नई में 101 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की एक साथ रिकॉर्ड डिलीवरी की है. इसमें Nexon EV के अलावा Tigor EV भी शामिल है.
महिंद्रा की गाड़ियां भी हुई महंगी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











