
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips): ऐसे गेट से मिलेगी व्यापार में तरक्की, बढ़ेगा टर्नओवर, जानें सिंहद्वार का महत्व
AajTak
वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) और उसके उपाय (Tips): वास्तु के मुताबिक व्यापार में सिंहमुखी प्लाट की विशेष महत्ता होती है. इसमें पिछला हिस्सा आगे के हिस्से से आंशिक संकीर्ण अवश्य होता है. ऐसे भवन में वस्तुओं और विचारों के आदान प्रदान में तेजी आती है.
व्यापार को चलाना और बढ़ाना हर कोई चाहता है. लाभ कमाने के लिए टर्नओवर महत्वपूर्ण होता है. टर्नओवर बेहतर बनाए रखने के लिए ऑफिस और शॉप का गेट बड़ा होना आवश्यक है. ऐसे भवन जिनके मुख्यद्वार बड़े होते हैं वे चर्चा में जल्दी आते हैं. प्रसिद्धि पाते हैं. भारत में इंडिया गेट और गेटवे ऑफ इंडिया ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जो सिर्फ दरवाजा होने मात्र से विश्वविख्यात हैं. वास्तु शास्त्र में सिंहद्वार का खासा महत्व बताया गया है. भव्य आयोजन, यज्ञ स्थल, भवन और कॉलोनी के गेट बहुत बड़े बनाए जाते रहे हैं. आकर्षण का केंद्र रहे हैं. बड़े द्वारों की विशालता लोगों को बड़ी और खुली सोच से जोड़ती है. ऐसे द्वारों का प्रभाव सिंह के मुख के समान भव्य और उसकी गर्जना के समान दूर तक असर छोड़ने वाला होता है. वास्तु के मुताबिक व्यापार में सिंहमुखी प्लाट की विशेष महत्ता होती है. इसमें पिछला हिस्सा आगे के हिस्से आंशिक संकीर्ण अवश्य होता है. ऐसे भवन में वस्तुओं और विचारों के आदान प्रदान में तेजी आती है. लोगों का आना-जाना बढ़ा हुआ रहने से व्यापार फलता है. सामान का ठहराव कम होता है. टर्नओवर बेहतर रहता है. कम पूंजी में भी व्यापार फलता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











