
'वारंट लाया है...गवाह है तेरे पास?' पुलिसकर्मियों ने थाने में बनाया Video, डीएसपी ने देखा और...
AajTak
अहमदाबाद के कालुपुर से तीन पुलिसकर्मियों का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. जिसमें तीन पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग बोलते हुए वीडियो बनाया है. वीडियो वायरल होते ही डीएसपी ने तीनों को सस्पेंड कर दिया.
गुजरात के अहमदाबाद स्थित कालूपुर पुलिस थाने में वीडियो बनाना तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, तीनों को सस्पेंड कर दिया गया. वायरल वीडियो 26 सेकेंड का है, जिसमें तीनों पुलिसकर्मी बॉलीवुड की फिल्म का डायलॉग मारते नजर आए हैं. ये वीडियो थाने के अंदर थाने के अंदर बनाया गया है.
जैसे ही डीएसपी को इस वीडियो के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत प्रभाव से तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान यह वीडियो बनाया गया है. इस वीडियो को बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने आधे घंटे तक डायलॉग बोलने की प्रैक्टिस की थी. साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों ने इस वीडियो के लिए पुलिस वर्दी नहीं बल्कि जींस-शर्ट पहनी है और चश्मा लगाया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी दरवाजे से अंदर आता है. फिर अंदर बैठे दूसरे पुलिसकर्मी को कहता है 'गाड़ी में बैठो दोनों'. इस पर दूसरा पुलिसकर्मी कहता है 'वारंट लाया है...गवाह है तेरे पास?'.
पुलिसकर्मी कहता है, 'पूरे मोहल्ले ने देखा है तुम दोनों को ये करते हुए'. फिर तीसरा पुलिसकर्मी कहता है, 'चिड़ियाघर में खड़ा है तू अंबर, यहां हर गवाह गांधी जी का नहीं. हमारा बंदा है.' देखें Video:
बता दें, यह फेमस डायलॉग बॉलीवुड की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' का है. इस सीन में मनोज बाजपेई, सोनू सूद और रोनित रॉय हैं. यह फिल्म साल 2013 में आई थी. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, कंगना रनौत और तुषार कपूर ने भी अभिनय किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











