
वादे के बावजूद नहीं रुके ईरानी हमले, अब खाड़ी देशों की चेतावनी- हम हिचकेंगे नहीं...
AajTak
जंग के बीच ईरान के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की माफी और हमले रोकने के वादे के बावजूद खाड़ी में ड्रोन हमले जारी हैं. इसके बाद UAE, कतर और सऊदी अरब ने तेहरान को कड़ी चेतावनी देते हुए अपनी सुरक्षा को रेड लाइन बताया है.
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के वादे और माफी के बावजूद खाड़ी देशों पर अटैक नहीं रुका है. ईरान के नए हमलों की वजह से UAE, कतर और सऊदी अरब में हलचल बढ़ गई है. तीनों की तरफ से ईरान को चेतावनी दी गई है.
दरअसल, शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं जो जो ईरान की कार्रवाइयों से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा था कि ईरान की अस्थायी नेतृत्व परिषद ने पड़ोसी राज्यों पर हमले निलंबित करने पर सहमति जताई है, जब तक कि ईरान पर हमले उनके इलाके से नहीं किए जाते.
लेकिन राष्ट्रपति के इस बयान से ईरान प्रशासन में फूट पड़ गई. कट्टरपंथी और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर्स इससे नाराज हो गए. उनको राष्ट्रपति का ऐसे माफी मांगना ठीक नहीं लगा.
इसके बाद IRGC ने दावा किया कि कुछ क्षेत्रीय देशों की जगह का इस्तेमाल खुले तौर पर और गुप्त रूप से ईरान के खिलाफ हमलों के लिए किया जा रहा है, और जवाबी हमले जारी रहेंगे. इसके बाद सऊदी से लेकर दुबई तक ड्रोन बरसे. दुबई में हुए अटैक की वजह से एक व्यक्ति की जान भी चली गई.
खाड़ी देशों में हलचल तेज
ईरान के ताजा हमलों के बाद खाड़ी देशों में हलचल बढ़ गई. रियाद ने ईरान से कहा है कि सऊदी अरब और उसके एनर्जी सेक्टर पर लगातार हमले उसे भी वैसा ही जवाब देने के लिए मजबूर कर सकते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









