
वांगा से पंगा: प्रकाश राज से पहले इन स्टार्स संग हुई कंट्रोवर्सी, जानें पूरा मामला
AajTak
संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से प्रकाश राज के बाहर होने की खबर सामने आई. वजह ये बताई गई कि डायरेक्टर और एक्टर के बीच शूट के दौरान बहस हुई, जिससे ये फैसला लिया गया. हालांकि एक्टर ने इन बातों को महज अफवाह बताया है. लेकिन संदीप रेड्डी वांगा संग कंट्रोवर्सी का होना कोई पहली बार नहीं है.
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर प्रकाश राज अचानक तब सुर्खियों में आए, जब उनकी प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' से बाहर होने की खबर सामने आई. रिपोर्ट्स हैं कि उनके और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच सीन को लेकर कुछ मतभेद हुए, जिससे ये फैसला लिया गया. वांगा की 'स्पिरिट' को लेकर एक बार फिर पंगा खड़ा हुआ. इन खबरों को एक्टर ने खारिज करते हुए ये साफ कह दिया है कि ये सब बेकार की बातें हैं. ऐसा कुछ नहीं हुआ है.
इतना तो तय है कि वांगा का नाम आए और कंट्रोवर्सी नहीं हो ऐसा कम ही होता है. एक नजर डायरेक्टर के पुराने पंगों पर...
दीपिका संग हुआ तगड़ा विवाद
संदीप रेड्डी वांगा जबसे बॉलीवुड में आए हैं, तबसे उनका किसी ना किसी सेलेब के साथ पंगा होता हुआ देखा गया है. ये पहला मौका नहीं जब उनकी अगली फिल्म 'स्पिरिट' कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में आई. इससे पहले जब फिल्म को अनाउंस किया गया, तब दीपिका पादुकोण को प्रभास संग बतौर हीरोइन कास्ट किया गया था.
लेकिन अनाउंसमेंट से ठीक कुछ ही महीनों बाद खबर आई कि दीपिका को वांगा की 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया. वजह बताई गई कि डायरेक्टर एक्ट्रेस की डिमांड के साथ सहमत नहीं थे. दीपिका 8 घंटे काम करना चाहती थीं क्योंकि वो तब नई-नई मां बनी थीं. लेकिन ये विवाद आगे और भी खराब होता गया.
वांगा ने सोशल मीडिया पर बिना दीपिका का नाम लिए उनपर कमेंट किया और एक्ट्रेस के गंदे पीआर गेम पर सवाल खड़े किए. हालांकि दीपिका ने वांगा की बातों का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने अपनी डिमांड को सही और जायज बताया, जिसके लिए उन्हें कई लोगों का समर्थन मिला. 8 घंटे काम करने का मुद्दा देखते ही देखते इंडस्ट्री का सबसे चर्चित मुद्दा बना.













