
'वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं...', काश पटेल की बर्खास्तगी की अटकलों पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एफबीआई निदेशक काश पटेल की बर्खास्तगी की अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वहीं, व्हाइट हाउस ने भी इन खबरों को फेक न्यूज करार दिया और कहा कि ट्रंप काश पटेल के काम से संतुष्ट हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने FIR निदेशक के रूप में काश पटेल के भविष्य को लेकर उठ रहे सवाल पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि वह (काश पटेल) बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वा्हाइट हाउस ने भी इन रिपोर्टों का खंडन किया है और कहा कि जब रिपोर्ट ऑनलाइन प्रकाशित हुई, तब मै ओवल ऑफिस में थीं, जहां ट्रंप अपनी कानून-प्रवर्तन टीम के साथ बैठक कर रहे थे, जिसमें काश पटेल भी शामिल थे.
मंगलवार को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये पूछा गया कि क्या वह एफबीआई निदेशक के रूप में काश पटेल को बदलने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं, वह अच्छा काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.
'ये पूरी तरह से झूठ है'
ट्रंप से पहले व्हाइट हाउस ने काश पटेल को हटाने का दावा करने वाली रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे 'पूरी तरह से गढ़ा हुआ' और 'फेक न्यूज' करार दिया.
उन्होंने बताया कि जब रिपोर्ट ऑनलाइन प्रकाशित हुई, तब वह ओवल ऑफिस में थीं, जहां ट्रंप अपनी कानून प्रवर्तन टीम के साथ बैठक कर रहे थे, जिसमें काश पटेल भी शामिल थे.
लेविट ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को हेडलाइन पढ़कर सुनाई तो राष्ट्रपति हंस पड़े और बोले, 'क्या? ये पूरी तरह झूठ है. आओ काश, चलो एक फोटो खिंचवाते हैं ताकि उन्हें दिखा सकें कि तुम शानदार काम कर रहे हो.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









