
'वह फैमिली मैन है...', आतंकी को मासूम बताने पर तुली आसिम मुनीर की सेना, खुल गई पोल
AajTak
पाकिस्तान आईएसपीआर (ISPR) के महानिदेशक ने दावा किया है कि जिस वायरल तस्वीर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अन्य सैन्यकर्मियों के साथ दिखाई दे रहा है. वह एक आम मौलवी और फैमिली मैन है. इस दौरान डीजी ने उसका राष्ट्रीय पहचान पत्र भी दिखाया, जिससे सेना की पोल खुल गई.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. भारत के हमले में मारे गए एक आतंकी के जनाजे में पाकिस्तानी सेना और सरकार के अफसर भी दिखाई दिए थे. इस दौरान आतंकी के जनाजे पर फातिहा पढ़ने वाले एक आतंकी की तस्वीर जमकर वायरल हुई, जिस पर अब पाकिस्तानी सेना ने उसे निर्दोष बताया है.
पाकिस्तान आईएसपीआर (ISPR) के महानिदेशक ने दावा किया है कि जिस वायरल तस्वीर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अन्य सैन्यकर्मियों के साथ दिखाई दे रहा है. वह एक आम मौलवी और फैमिली मैन है. इस दौरान डीजी ने उसका राष्ट्रीय पहचान पत्र भी दिखाया, जिससे सेना की पोल खुल गई.
लेकिन सच्चाई ये है कि जिस शख्स की पहचान आईएसपीआर के डीजी ने बताई है. उसका नाम, जन्मतिथि और पहचान पत्र नंबर पूरी तरह से आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ से मेल खाता है, जिसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है.
आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ है. अमेरिका ने भी रऊफ को आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया है. अमेरिरकी वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अब्दुर रऊफ लश्कर-ए-तैयबा और उसके फ्रंट संगठनों के लिए चंदा इकट्ठा करता रहा है.
हाफिज अब्दुर पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) का सदस्य है. इस पार्टी को हाफिज सईद का समर्थन है. 2024 के चुनाव में हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने लाहौर की सीट NA-127 से चुनाव लड़ा था जबकि हाफिज अब्दुर रऊफ लाहौर की NA-19 सीट से चुनाव लड़ा था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









