'वह आदमी अभी भी कुर्सी पर बैठा है', TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बृजभूषण सिंह पर साधा निशाना
AajTak
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों के बहाने विपक्ष बीजेपी पर निशाने साध रहा है. मामले ने सियासी रंग ले लिया है. हालांकि खिलाड़ियों ने अपने विरोध प्रदर्शन को राजनीति से दूर रखने की बात कही है. मगर विरोधियों को मौका मिला है तो वो हमलावर हैं. बीजेपी जहां पहलवानों के साथ खड़े होने की बात कर रही है तो वहीं विपक्षी नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं.
कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोला तो सियासतदानों ने भी सियासी अखाड़ा लगा दिया है. खिलाड़ियों के बहाने बीजेपी पर निशाने साधे जा रहे हैं. मामले ने सियासी रंग ले लिया है. हालांकि खिलाड़ियों ने अपने विरोध प्रदर्शन को राजनीति से दूर रखने की बात कही है. मगर विरोधियों को मौका मिला है तो वो हमलावर हैं. बीजेपी जहां पहलवानों के साथ खड़े होने की बात कर रही है तो वहीं कांग्रेस लगातार सरकार के रवैए पर सवाल खड़ा कर रही है. कांग्रेस की ओर से एक के बाद एक ट्वीट हुए. प्रियंका गांधी से लेकर जयराम रमेश तक, हर किसी ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की. वहीं अब बंगाल की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह आदमी (बृज भूषण चरण) अभी भी उस कुर्सी पर बैठा है. अपने ही सांसद पर व्हिप जारी नहीं कर सकती बीजेपी? जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे उन लोगों के हैं जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है. अगर बृजभूषण बरी हो जाते हैं तो वापस आकर कुर्सी पर बैठ सकते हैं, लेकिन खेल मंत्री को चाहिए कि वह उनकी कुर्सी खाली करा दें.
शिवसेना की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए कहा, यह शर्म की बात है कि जिन महिला पहलवानों ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बात की है, खेल मंत्री ने अभी तक डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को बर्खास्त नहीं किया है. आरोपी व्यक्ति के साथ क्या जांच हो सकती है जो अभी भी प्रभारी है? महिलाओं को लगातार फेल करने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री हमेशा की तरह खामोश हैं."
इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, "भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री से सवाल-जवाब-
प्रश्न. महिला पहलवान यौन उत्पीड़न का विरोध कर रही हैं, आपके विचार: जवाब : मैंने अमेठी से जीत हासिल की है. प्रश्न: भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराध. जवाब: मैंने अमेठी जीता. प्रश्न: उन्नाव, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा में? जवाब: मैंने अमेठी जीता."
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया, "जिन खिलाड़ियों ने विश्वपटल पर देश का मान बढ़ाया है उनके मान सम्मान की जिम्मेदारी सारे देश की बनती है. जो कुश्तियां तुमने जीती हैं उसके आगे ये कुश्ती कुछ भी नहीं है. हम आपके साथ हैं. विजयी भव."

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






