
वलसाड में 10 साल की बच्ची ने खेल के दौरान सिक्का निगला और फिर...
AajTak
गुजरात के वलसाड में 10 साल की बच्ची ने खेलते समय गलती से एक रुपए का सिक्का निगल लिया, जिससे उसे पेट में दर्द होने लगा. परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली और बच्ची को वलसाड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक्स-रे जांच में सिक्के की पुष्टि हुई और डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया. बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
गुजरात के वलसाड जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची ने खेलते समय गलती से 1 रुपये का सिक्का निगल लिया. इस घटना के बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिसके चलते उसे वलसाड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल बच्ची का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना वलसाड के रोनवेल गांव की है, जहां वृत्ति नायक नामक 10 साल की बच्ची अपने भाई और पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. खेल के दौरान उसने सिक्का निगल लिया. जब उसके भाई को इसका पता चला तो उसने तुरंत अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी. परिवार और आसपास के लोग तुरंत समझदारी दिखाते हुए उसे अस्पताल ले गए.
वलसाड सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल एक्स-रे जांच की. एक्स-रे रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बच्ची के पेट में 1 रुपये का सिक्का दिखाई दिया, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किए इलाज शुरू कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, सिक्का आंतों तक पहुंचने से पहले ही पहचान में आ गया, जिससे उपचार में मदद मिली.
सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि बच्ची की हालत अब स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है. डॉक्टरों ने बताया कि यदि सिक्का लंबे समय तक शरीर में रहता, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता था. सौभाग्यवश, समय रहते अस्पताल पहुंचने से बच्ची सुरक्षित है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







