
वर्ल्ड बैंक में पेड इंटर्नशिप का मौका, विदेश में पढ़ाई और कमाई का मौका, आवेदन शुरू
AajTak
अगर आप विदेश में अच्छी और पेड इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. विश्व बैंक समूह (World Bank Group) ने अपने खास WBG Pioneers Internship Programme के लिए आवेदन मांगे हैं. वर्ल्ड बैंक ग्रुप ने WBG Pioneers Internship 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली संस्थान में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है. वर्ल्ड बैंक ग्रुप ने अपनी सशुल्क WBG Pioneers Internship के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह इंटर्नशिप न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय अनुभव देती है, बल्कि युवाओं को वैश्विक विकास से जुड़े असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का सुनहरा अवसर भी देती है.
क्या है WBG Pioneers Internship? यह एक पेड इंटर्नशिप है, जिसमें छात्रों को सीखने का मौका, असली प्रोजेक्ट्स पर काम, वर्ल्ड बैंक के कामकाज को करीब से समझने का अनुभव मिलता है. इसका मकसद पढ़ाई को असली दुनिया के अनुभव से जोड़ना है, ताकि युवा प्रोफेशनल्स वैश्विक विकास से जुड़ सकें.
आवेदन की तारीख आवेदन शुरू: 19 जनवरी 2026 आखिरी तारीख: 17 फरवरी 2026
कहां और किस तरह का काम मिलेगा? चयनित इंटर्न वर्ल्ड बैंक की अलग-अलग टीमों के साथ काम करेंगे, जैसे—अर्थशास्त्र, पर्यावरण, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, शहरी विकास, डिजिटल डेवलपमेंट, फाइनेंस, आईटी, एचआर और कम्युनिकेशन. इंटर्नशिप अमेरिका (वाशिंगटन DC) और विश्व बैंक के दूसरे देशी कार्यालयों में होगी.
सैलरी और खर्च इंटर्नशिप पेड है (प्रति घंटा वेतन मिलेगा), लेकिन आपको वहां रहने का खर्च खुद उठाना होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












