
वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारत-न्यूजीलैंड के कप्तानों में जुबानी जंग, सैंटनर की वार्निंग पर सूर्या ने दी ये चुनौती
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम भारतीय दर्शकों को शांत कराने की कोशिश करेगी. इस पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब देते हुए कहा कि बड़े मैच से पहले हर कोई यही बात बोलता है और खिलाड़ियों को कुछ नया कहना चाहिए.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तानों में जुबानी जंग शुरू हो गई है. पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय टीम को लेकर एक सख्त बयान दिया. जिसपर अब सूर्या का भी रिएक्शन सामने आया है.
सैंटनर ने कहा था कि उनकी टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में भारतीय दर्शकों को शांत कराने की कोशिश करेगी. बता दें कि अहमदाबाद के स्टेडियम में करीब एक लाख दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे भारतीय टीम का 12th मैन भी कहा जा रहा है. सैंटनर के इस बयान पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बड़े मैच से पहले इस तरह की बातें अब आम हो गई हैं और खिलाड़ियों को कुछ नया बोलना चाहिए.
सूर्यकुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा, “हर कोई यही लाइन बोल रहा है, उन्हें कुछ नया ट्राई करना चाहिए.”
फाइनल को लेकर उत्साहित है टीम इंडिया
भारतीय कप्तान ने कहा कि घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल खेलना टीम के लिए बेहद खास पल है और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी सकारात्मक है. उन्होंने कहा, “यह एक खास एहसास है. पूरी टीम बहुत उत्साहित है. हमारे ग्रुप में बहुत अच्छा माहौल है और हम इस बड़े फाइनल का इंतजार कर रहे हैं.”
यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों वरुण की जगह कुलदीप को मिलना चाहिए मौका? न्यूजीलैंड के खिलाफ आंकड़े दे रहे गवाही

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









