
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के CEO बोर्गे ब्रेंडे ने दिया इस्तीफा, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम
AajTak
ब्रेंडे के इस्तीफे के बाद डब्ल्यूईएफ के प्रबंध निदेशक एलोइस ज़्विंगगी अंतरिम अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे. ट्रस्टी बोर्ड स्थायी उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया की निगरानी करेगा. ब्रेंडे 2017 से डब्ल्यूईएफ के प्रमुख थे.
जिनेवा स्थित विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला उन खुलासों के बाद आया है जिनमें अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके व्यापारिक और निजी संपर्कों की बात सामने आई थी. हालांकि ब्रेंडे ने अपने आधिकारिक बयान में एपस्टीन का जिक्र नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि इन विवादों के कारण मंच के काम से ध्यान भटक रहा था.
ब्रेंडे के इस्तीफे के बाद डब्ल्यूईएफ के प्रबंध निदेशक एलोइस ज़्विंगगी अंतरिम अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे. ट्रस्टी बोर्ड स्थायी उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया की निगरानी करेगा.
ब्रेंडे, जो 2017 से डब्ल्यूईएफ के प्रमुख थे, ने बयान जारी कर कहा कि करीब साढ़े आठ वर्षों का उनका कार्यकाल बेहद संतोषजनक रहा, लेकिन वह नहीं चाहते कि यह विवाद संगठन के कामकाज पर असर डाले. अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में खुलासा हुआ था कि ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ तीन व्यावसायिक डिनर किए थे और ईमेल व टेक्स्ट संदेशों के जरिए संपर्क में रहे थे.
ब्रेंडे ने नॉर्वे के मीडिया से कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने इन मुलाकातों और संवाद को लेकर पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती. हालांकि, उन्होंने पहले कहा था कि 2018 में पहली मुलाकात के समय उन्हें एपस्टीन के आपराधिक अतीत की जानकारी नहीं थी.
क्या हैं आरोप?
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी दस्तावेजों से पता चला है कि नॉर्वे के पूर्व विदेश मंत्री बोर्गे ब्रेंडे ने जेफरी एपस्टीन के साथ तीन बिजनेस डिनर किए थे. ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार संपर्क में थे. साल 2018-19 के संदेशों में ब्रेंडे ने एपस्टीन को एक शानदार मेजबान बताया था और एक संदेश में 'मिसिंग यू सर' भी लिखा था. इन दोनों के बीच आखिरी बातचीत एपस्टीन की 2019 में हुई गिरफ्तारी से ठीक एक हफ्ते पहले हुई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









