
वनडे सीरीज के लिए इन 7 खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, 3 दिग्गज भी हैं शामिल
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया. भारतीय टीम तीन महीने बाद कोई वनडे सीरीज खेलेगी. आखिरी बार उसने दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में वनडे सीरीज खेली थी.
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया. भारतीय टीम तीन महीने बाद कोई वनडे सीरीज खेलेगी. आखिरी बार उसने दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में वनडे सीरीज खेली थी. तीन मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने उसे 2-1 से हराया था. इस दौरे में शामिल 7 खिलाड़ियों को आगामी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. ये खिलाड़ी हैं रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन. मनीष पांडे और संजू सैमसन को वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. वहीं, मयंक अग्रवाल ने 2 मैचों में कुल 50 रन बनाए थे. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के कारण बाहर हैं. इसके अलावा मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा चोट से उबर रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके थे. इंग्लैंड के खिलाफ जारी मौजूदा टी20 सीरीज में वह स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












