
वडोदरा: 17 साल की मन्नतों के बाद हुई थी आशिया, Picnic में 12 छात्रों के साथ हरणी झील में डूबी
AajTak
गुजरात के वडोदरा में नाव पलटने से एक ही परिवार के भाई-बहन की मौत हो गई. 10 साल की आशिया के परिजनों ने बताया कि 17 साल की मन्नतों के बाद उनके घर में एक बच्ची की किलकारी गूंजी थी. मगर, हरणी तालाब में हुए हादसे ने उनकी खुशियां छीन ली हैं. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
वो मेरी गोद में खेलने वाली थी. वह प्यार की मूरत थी. जब वह पल्लू पकड़कर खड़ी हुई, तो दुनिया रुक गई. 17 साल की मन्नतों के बाद हमने उसे पाया था. यह दर्द है 10 साल की आशिया खलीफा के माता-पिता का, जिसकी गुजरात के वडोदरा में हुए बोट हादसे में मौत हो गई थी. उसके चचेरा भाई अयान की भी इस हादसे में मौत हो गई. एक ही परिवार के दो बच्चों के जनाजा जब उठा, तो देखने वालों का कलेजा फट गया.
मस्जिद-दरगाह पर हजारों मन्नतों और दुआओं के बाद आशिया का जन्म हुआ था. मगर, बच्ची की मौत से खलीफा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वड़ोदरा के हरणी इलाके में तालाब हादसे में दो चचेरे भाइयों के दो बच्चों की मौत हो गई है.
यह भी पढ़ें- वडोदरा: पिकनिक पर गए 12 छात्रों की झील में डूबकर मौत, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
आशिया के पिता फारुख इस हादसे के समय लंदन में थे. फारूक और रहीमा को संतान सुख नहीं मिला था. काफी मन्नतों के बाद 17 साल बाद उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ था, उसका नाम आशिया रखा गया. बड़े लाड-प्यार से उसे पाला गया. मगर, 10 साल की उम्र में ही उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- वडोदरा नाव हादसे में अब तक 14 शव बरामद, 12 छात्रों और 2 टीचरों ने गंवाई जान
एक साथ निकला भाई-बहन का जनाजा

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










