
वक्फ पर नए कानून की काट ट्रस्ट के जरिए खोज रही जमीयत... दिल्ली की बैठक में इन 10 उपायों पर मंथन
AajTak
वक्फ संशोधन कानून को लेकर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कानूनी मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और संशोधित वक्फ कानून का मुस्लिम समाज पर असर को लेकर भी माथापच्ची की गई. बैठक में यह बात भी उठी कि नए कानून से दिक्कत क्या आएगी? कैसे केस लड़ा जाएगा और कानून की स्टडी पर जोर दिया गया.
वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिमों की सबसे बड़ी संस्था जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की सोमवार को फिर अहम बैठक हुई है. मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में आगे की रणनीति पर मंथन किया गया और सरकार तक संदेश पहुंचाने पर भी चर्चा की हुई है.
बैठक में सामाजिक और सामुदायिक सद्भाव बनाने के साथ-साथ सांकेतिक विरोध की रणनीति पर भी मंथन हुआ. इससे पहले रविवार की भी जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी. जमीयत के प्रमुख महमूद मदनी ने कहा था कि हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं. वक्फ का विरोध करते रहेंगे. जमीयत ने समर्थकों से देशभर में वक्फ कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है.
प्रबुद्धवर्ग ने लिया बैठक में हिस्सा
सोमवार को फिर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की वक्फ कानून को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. समाज ने प्रबुद्धजीवी वर्ग ने भी मीटिंग में हिस्सा लिया. इसमें वकील भी शामिल हुए. बैठक में वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने के लिए कुछ प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की जाएगी. सरकार पर भी दबाव बनाया जाने पर मंथन किया गया.
बताते चलें कि वक्फ संशोधन कानून पर एक तरफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में इस कानून को चुनौती दी गई है. पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं तक सामने आई हैं. ऐसे में मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी संस्था जमीयत-उलेमा-हिंद के पदाधिकारी दो दिन से वक्फ के विरोध को लेकर मंथन कर रहे हैं. मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में सोमवार को यह बड़ी बैठक बुलाई गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक, वक्फ संशोधन कानून पर देशभर के मुस्लिम संगठनों का मंथन बैठक में क्या-क्या मंथन हुआ?

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








