
'वक्फ कानून में गलती निकली तो इस्तीफा दे दूंगा...', बोले JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल
AajTak
वक्फ कानून में संशोधनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं, जिन पर सुनवाई के दौरान वक्फ समिति अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कानून की किसी भी गलती पर सांसदी से इस्तीफे की बात कही है. जेपीसी अध्यक्ष ने पार्टियों पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया.
वक्फ कानून में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिन पर लगातार आज दूसरे दिन सुनवाई हुई. याचिकाओं में संशोधन के विभिन्न पहलुओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं. इस बीच, वक्फ कानून पर सवाल उठाने वालों के लिए संसदीय संयुक्त समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर कानून में एक भी गलती निकली, तो वे अपने सांसदी पद से इस्तीफा दे देंगे.
जगदंबिका पाल ने आजतक से हुई बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं. उनका कहना है कि राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति उचित नहीं है. बीजेपी नेता ने साफ कहा कि वे किसी भी प्रकार की राजनीति से प्रेरित नहीं हैं और पूरी निष्पक्षता से काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिन्दू और मुस्लिम पक्ष क्यों बता रहे हैं अपनी-अपनी जीत, समझें अदालत का फैसला
'राजनीतिक पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं'
जगदंबिका पाल ने बताया कि जेपीसी ने इस मुद्दे पर 38 बैठकें की हैं और सभी सवालों के बेबुनियाद होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने लाभ के लिए लोगों को गुमराह कर रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में इस बात पर जोर दिया गया कि संशोधनों के तहत हिन्दू व्यक्ति को वक्फ बोर्ड में कैसे शामिल किया गया है. इससे संबंधित सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की थी और पूछा कि क्या हिन्दू संगठनों में मुस्लिमों की एंट्री होगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











