
वकील पत्नी ने कराई थी टीचर पति की हत्या, कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिए थे 4 लाख रुपये
AajTak
पुलिस ने बताया कि वकील प्रेमियों ने इस काम की जिम्मेदारी कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को दी. 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. 50 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए गए थे.
पटना-बख्तियार के पास 19 मार्च को एक टीचर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वो खरीदने के लिए जमीन देखने जा रहे थे. ये मामला एक तरह से ब्लाइंड केस की तरह था. मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाईं और जांच शुरू कर दी. करीब हफ्तेभर तक जांच और पूछताछ करने के बाद इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने बताया की टीचर की हत्या उसकी ही वकील पत्नी ने करवाई और इसमें उसका साथ दिया था उसके प्रेमी ने, जो खुद भी एक वकील था. ऐसे रची थी दोनों ने हत्या की साजिश इस मर्डर के पीछे दो वकीलों का दिमाग था. एक था उसकी पत्नी प्रतिमा कुमारी का और दूसरा था उसके वकील प्रेमी सुनील कुमार गोस्वामी का. दोनों का काफी पुराना रिश्ता था. दोनों पटना की सिविल कोर्ट में वकालत करते थे. दोनों वकील थे, इसलिए टीचर पति को कभी उन पर शक भी नहीं हुआ. लेकिन अब दोनों ने टीचर पति को रास्ते से हटाने का सोच लिया था. इसके लिए दोनों ने साजिश रची.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









