
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंक शीशे फोड़ने वाले की अजीब दलील, RPF से बोला- ये मेरा शौक है
AajTak
वंदे भारत एक्सप्रेस पर लंबे समय से मिल रही शिकायत के बाद ग्वालियर आरपीएफ ने एक आरोपी को पथराव करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोज खान पत्थरबाजी की घटना को सिर्फ शौकिया अंदाज में अंजाम दिया करता था.
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक को भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. रेलवे पुलिस बल (RPF) की गिरफ्त में आए आरोपी ने अपनी अजीब दलील में कहा कि वह तो सिर्फ शौकिया अंदाज में ट्रेन के शीशे फोड़ने का काम करता था.
ग्वालियर में रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजय कुमार आर्य ने बताया कि घटना रविवार को सुबह करीब 10 बजे बानमोर रेलवे स्टेशन के पास हुई थी. सूचना मिली थी कि रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस पर रायरू-बानमोर रेलवे स्टेशन के बीच पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच के कांच टूटे और यात्रियों में भय पसर गया है.
घटना की शिकायत मिलने पर आरपीएफ पुलिस में एक सर्च अभियान चलाया. एक जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने घटना के सिलसिले में रविवार रात फिरोज खान (20) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की बात कुबूल की और कहा कि उसने मनोरंजन के लिए ऐसा किया. पुलिस लगातार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन आगे की जांच जारी है. देखें पुलिस का बयान Video:-
बता दें कि रानी कमलापति-हजरत निज़ामुद्दीन (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस इस साल अप्रैल में शुरू की गई थी. इससे पहले आरपीएफ ने ट्रेन पर पथराव की कई घटनाओं में कथित संलिप्तता के लिए ग्वालियर के बिरला नगर इलाके से सात नाबालिगों को पकड़ा था. उनकी काउंसलिंग की गई और बाद में उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया गया.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









