
लोन के नाम पर खोले फर्जी खाते, साइबर ठगों को कमीशन पर देते था अकाउंट, ऐसे पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी
AajTak
दिल्ली पुलिस की राजस्थान के दौरा से एक बैंक पूर्व कर्मचारी को धोखे से कस्टमर के नाम पर 16 खाते खोलने और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी इन खातों को साइबर ठगों को कमीशन पर देते था.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम ने राजस्थान के दौरा से एक बैंक पूर्व कर्मचारी को धोखे से कस्टमर के नाम पर 16 खाते खोलने और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक कर्मचारी ने धोखे से एक कस्टमर के नाम पर 16 बैंक अकाउंट खोलकर उनका इस्तेमाल जालसाजी के लिए किया था.
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के दौरा में रहने वाला धन सिंह राजपूत नाम का एक व्यक्ति दिल्ली स्थित एक्सिस बैंक में काम करता था और जब कोई गांव का शख्स लोन के लिए अप्लाई करता था तो वह उस व्यक्ति का बैंक अकाउंट भी खोलता था, लेकिन पीड़ितों को लोन नहीं करता था. इसके बाद वह पीड़ित से बैंक अकाउंट की क्लोज कराने के नाम पर अकाउंट की किट वापस ले लेता था. साथ ही वह ओटीपी जनरेट कर लोगों को बैंक खातों से मोबाइल नंबर बदल देता था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के फर्जीवाड़े का खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ हुए धोखाधड़ी के केस की जांच कर रही थी. दिल्ली पुलिस में कार्यरत महिला प्रेमलता ने पिछले साल 14 अगस्त को शिकायत दी थी कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि उसके पति के वेतन के शेष 25 हजार रुपये अपने पास रख और सामने वाले ने उनसे कहा कि उनके पति के सैलरी का 25 हजार उसके पास रखे हैं. इसके बाद महिला ने अपना Gpay अकाउंट का नंबर अनजान शख्स को दे दिया.
इसके बाद कुछ देर बात लता को फोन पर दो मैसेज आए पहले 20 हजार रुपये रिसीव करने और अगला मैसेज 50 हजार रुपये रिसीव करने का आया. इसके बाद आरोपी ने उन्हें कॉल कर कहा कि उसने गलती से पांच हजार की जगह 50 हजार रुपये भेज दिए हैं और आरोपी ने महिला से 45 हजार रुपये वापस ले लिए. इसके बाद उसने 15 रुपये और वापस मांगे. इस तरह आरोपी ने महिला से 60 हजार रुपये ठग लिए.
'साइबर ठगों को कमीशन पर देता था अकाउंट'
महिला ने जब अपना अकाउंट चेक किया तो उन्हें पता लगा कि उनके पास कोई पैसा आया ही नहीं था, जिसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस को जांच में पता चला कि यह पैसा जिन अकाउंट में गया है. उन्हें अकाउंट को खोलने में एक बैंक कर्मी का हाथ है और इस तरीके के 16 अकाउंट अब तक खोले जा चुके है. आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि 153 साइबर फ्रॉड इन अकाउंट्स के जरिए किए जा चुके हैं. जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि धन सिंह राजपूत ने कुछ अकाउंट तो साइबर ठगों को कमीशन पर दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










