
'लोग ऐसे वस्त्र पहनते हैं कि नजरें झुक जाती हैं', रील्स बनाने वालों पर संसद में भड़के राम गोपाल यादव
AajTak
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने संसद में रील्स का मुद्दा उठाया और कहा कि लोग ऐसे वस्त्र पहनते हैं कि नजरें झुक जाती हैं. उन्होंने सरकार से इसे लेकर कदम उठाने की मांग की.
समाजवादी पार्टी के सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इंस्टाग्राम रील्स का मुद्दा उठाया. रील्स बनाने वालों पर भड़के प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि लोग ऐसे वस्त्र पहनते हैं कि नजरें झुक जाती हैं. उन्होने कहा कि किसी भी समाज में न्यूडिटी और एल्कोहलिज्म बढ़ जाता है तो कई सभ्यताएं नष्ट हो जाती हैं. प्रोफेसर यादव ने सरकार से इसे रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की और जनसंघ के जमाने से ही भारतीय सभ्यता और संस्कृति की सुरक्षा का नारा भी याद दिलाया.
उन्होंने कहा कि हमारे जमाने में अंग्रेजी छठवें क्लास से पढ़ाई जाती थी. जब बच्चा थोड़ा सीख लेता था तब उसे बताया जाता था- '... कैरेक्टर इज लॉस, इवरीथिंग लॉस.'प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि आज स्थिति ये है कि कुछ प्लेटफॉर्म अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि विशेषकर इंस्टाग्राम रील्स का नाम लेना चाहूंगा. सपा सांसद ने कहा कि अनुमानों के मुताबिक हमारे युवा हर रोज औसतन तीन घंटे इंस्टाग्राम पर रील्स देखने, भद्दे सीरियल्स और भद्दे प्रोग्राम देखने में बिता रहे हैं.
प्रोफेसर यादव ने कहा कि साथ बैठने, साथ खाना खाने से परिवार में जो प्रेम होता है, आज वह नहीं है. लोग साथ बैठे रहते हैं लेकिन फोन में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि आए दिन ऐसी खबरें देखने को मिल रही हैं कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, शादी हुई इसके बाद लड़के ने लड़की का मर्डर कर दिया. इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. प्रोफेसर यादव ने ऑनलाइन क्लासेज का भी जिक्र किया और सरकार से इंस्टाग्राम रील्स, समाज में न्यूडिटी और एल्कोहलिज्म बढ़ाने वाले प्लेटफॉर्म्स को लेकर कदम उठाने की मांग की.
यह भी पढ़ें: अमिताभ का नाम जोड़ने पर जया बच्चन ने फिर जताई आपत्ति, सभापति बोले- आप बदल दीजिए...
वहीं, महाराष्ट्र से एनसीपी सांसद फौजिया खान ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण बच्चों पर पड़ रहे प्रभाव का मुद्दा उठाया. उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में एक बच्चे के सुसाइड का भी जिक्र किया और इसे लेकर रेल्युलेशन बनाने की मांग की. इससे पहले, पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाए जाने का मुद्दा उठाया.
यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया के लिए बने कानून', संसद में AAP सांसद की डिमांड

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






